फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sukma 38 jawans of CRPF Cobra unit corona Positive CM Bhupesh Baghel said there is no situation of lockdown

सुकमा: सीआरपीएफ कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित, सीएम भूपेश बघेल बोले- अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं

Tue, 04 Jan 2022 03:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सुकमा।
एजेंसी, सुकमा। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Jan 2022 03:10 AM IST
सार

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने अधिकारियों को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अभी तक लॉकडाउन की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
Sukma 38 jawans of CRPF Cobra unit corona Positive CM Bhupesh Baghel said  there is no situation of lockdown
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी का कैंप में ही इलाज चल रहा है। सभी जवान कोबरा यूनिट के 202 बटालियन से जुडे़ हैं। रविवार को देश के अन्य हिस्सों से जवान सुकमा पहुंचे थे।

विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सीवी बंसोड ने बताया कि तेमेलवाड़ा कैंप में तैनात 75 जवानों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 38 का परिणाम पॉजिटिव आया। बाकी जवानों के नमूने को जांच के लिए जगदलपुर में भेजा गया है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की स्थिति नहीं: बघेल
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि "मैंने अधिकारियों को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अभी तक लॉकडाउन की स्थिति नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सामने आए कोविड-19 के 698 नए मामले
छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस से 698 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,09,454 हो गई है। राज्य में पिछले एक हफ्ते से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 18 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रायपुर से 222, दुर्ग से 43, राजनांदगांव से 18, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से नौ, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 103, कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 26, मुंगेली से 13, गौरेला-पेंड्रा-समरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से नौ, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से दो, जशपुर से 13, सुकमा से पांच, कांकेर से पांच और बीजापुर से दो मामले सामने आए हैं।



उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,93,911 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1942 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से 13,601 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed