फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Droupadi Murmu Jagdalpur visit ; will participate in Muria Darbar

जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: मुरिया दरबार में होंगी शामिल,मंत्री केदार ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 22 Oct 2026 08:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 08:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगी। वे 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।
 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Jagdalpur visit ; will participate in Muria Darbar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगी। वे 23 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

विज्ञापन




राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed