फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sub engineer arrested red handed while accepting a bribe of Rs 30,000 ACB had been receiving complaints for a

सुकमा: सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी को लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

Mon, 17 Nov 2025 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Nov 2025 05:36 PM IST
सार

सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब इंजीनियर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sub engineer arrested red handed while accepting a bribe of Rs 30,000 ACB had been receiving complaints for a
सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब इंजीनियर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लंबे समय से चल रही शिकायतों की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता द्वारा रकम सौंपते ही अधिकारी ने मौके पर सब इंजीनियर को दबोच लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक में स्थित सरकारी आवास में की गई। जैसे ही टीम ने कमरे में प्रवेश किया, वहां रिश्वत की रकम टेबल पर रखी मिली जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही एसीबी  अधिकारियों ने सब इंजीनियर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह रकम किसी निर्माण कार्य की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगी गई थी।
विज्ञापन


छापेमारी के बाद एसीबी की टीम अब सब इंजीनियर के आवास और कार्यालय से जुड़े दस्तावेज़ों की विस्तृत जांच कर रही है। टीम ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, रजिस्टर और कई संदिग्ध फाइलें कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी और वित्तीय अनियमितताओं के खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की पुष्टि होते ही विभागीय स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि एसीबी जल्द ही जिले के अन्य संदिग्ध मामलों पर भी कार्रवाई कर सकती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले में यह ताजा कार्रवाई प्रशासन के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed