फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Students demand resignation of Education Minister Gajendra Yadav over Class 12 Hindi paper leak in Raipur

CG: 12वीं हिंदी पेपर लीक पर रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग तेज

Sun, 26 Jul 2026 02:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 Jul 2026 02:26 PM IST
सार

रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
Students demand resignation of Education Minister Gajendra Yadav over Class 12 Hindi paper leak in Raipur
रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन को एनएसयूआई का भी समर्थन मिला। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्रों के साथ धरने में शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। छात्रों ने री-नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद आत्महत्या करने वाली हरिका राव के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed