{"_id":"64d6347246267c83ff05484a","slug":"students-and-driver-were-injured-after-school-van-overturned-in-kabirdham-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Kabirdham : छात्रों से भरी स्कूल वैन पलटी, ड्राइवर समेत सात बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Kabirdham : छात्रों से भरी स्कूल वैन पलटी, ड्राइवर समेत सात बच्चे घायल
Fri, 11 Aug 2023 07:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:10 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में शुक्रवार को एक निजी स्कूल वैन पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत सात बच्चे घायल हो गए है, जिनका इलाज सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहसपुर लोहारा के श्वेता पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल की छूट्टी होने के बाद घर ले जा रही थी। महराटोला गांव के पास वैन के पहिए के एक बड़ा पत्थर आ गया, जिससे अनियंत्रित होकर वैन पलट गई। हादसे में वैन के ड्राइवर समेत सात बच्चे घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सहसपुर लोहारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वैन पलटने पर आसपास के लोगों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। मौके पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के टीम ने पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सहसपुर लोहारा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. संजय खरसन ने बताया कि अस्पताल में बच्चों को करीब 3.30 बजे के बाद लाया गया। 7 बच्चे समेत ड्राइवर को चोट आई है। राहत की बात है कि इन लोगों में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। जल्द ही उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजन पहुंचे गए थे।
विज्ञापन