{"_id":"69d210ea255d86dfb9087a17","slug":"strict-action-by-the-mineral-department-in-dharsiwan-four-crushers-sealed-for-illegal-activities-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: धरसीवां में खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर चार क्रेशर को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: धरसीवां में खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध गतिविधियों पर चार क्रेशर को किया गया सील
Sun, 05 Apr 2026 01:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:06 PM IST
सार
रायपुर जिले में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में धरसीवां क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार क्रेशर इकाइयों को सील कर दिया। यह अभियान कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर चलाया गया।
विज्ञापन
अवैध गतिविधियों पर चार क्रेशर को किया गया सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले में अवैध खनन और नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में धरसीवां क्षेत्र में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार क्रेशर इकाइयों को सील कर दिया। यह अभियान कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर चलाया गया।
शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने खरोरा ब्लॉक के धनसुली और मुरा गांव में अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई खदानों और क्रेशर इकाइयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन किया जा रहा था, वहीं कई जगहों पर निर्धारित सीमा से अधिक खनिज का भंडारण भी किया गया था।
जांच के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित चार क्रेशर इकाइयों को बंद कर दिया और संचालकों को नोटिस जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी खनिज विभाग ने मंदिरहसौद क्षेत्र में इसी तरह की कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कदम उठा रहा है।