{"_id":"695a56336ee3e3cd550686c4","slug":"storage-of-banned-hookah-material-in-khamhardih-one-accused-arrested-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: खम्हारडीह में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: खम्हारडीह में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण, एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 04 Jan 2026 05:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:30 PM IST
सार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का और उससे जुड़ी सामग्री जब्त की है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना प्रभारियों द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में 2 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि खम्हारडीह क्षेत्र के गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित एक मकान में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री संग्रहित की गई है।
सूचना के आधार पर थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सूरज नायडू, निवासी खम्हारडीह, रायपुर बताया। जांच में मकान से हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, विभिन्न फ्लेवर, तंबाकू और अन्य हुक्का सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर करीब 40 हजार रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की। आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज नायडू,उम्र 37 वर्ष, निवासी मकान नंबर 603, डी.एम. वाटिका, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।