छत्तीसगढ़ के बघमरा में सोने की खोज पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बघमरा में गोल्ड माइन से सोने की खोज पर शुरू होने से पहले ही रोक लगा दी गई है। इस क्षेत्र इलाके के 650 हेक्टेयर भाग में सोना मौजूद होने का अनुमान लगाते हुए जांच करने की इजाजत मांगी गई थी। हालांकि अब केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 200 हेक्टेयर से अधिक भाग में किसी भी प्रकार के पूर्वेक्षण पर रोक लगा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने सोना खदान के क्षेत्र को बार नवापारा अभयारण्य का भाग बताया और यहां पर पूर्वेक्षण से इनकार कर दिया। इस हिस्से को सरकार ने इस पूरे 200 हेक्टेयर इलाके को इको सिंसिटिव बताया है।
विभाग ने दोबारा भेजे हैं भौगोलिक तथ्य
हालांकि विभाग खदान क्षेत्र को बैरन एरिया से काफी दूर बता रहा है। इसी वजह से विभाग ने कुछ भौगोलिक तथ्य भी दोबारा भेजे हैं। इस इलाके को पशुओं के विचरण का क्षेत्र कहा जाता है। इसके अलावा इस क्षेत्र में न ही घने जंगल हैं और न ही अन्य वन्य प्राणी होते हैं। राज्य सरकार ने इस खदान से करीब 27 व्किंटल सोना मिलने का अनुमान जताया है। इस तरह से अगर सोना मिलता है तो सरकार को 81.40 करोड़ रूपये मिलेंगे।
राज्य सरकार को इस खदान से कम से कम 2700 किलो यानी 27 क्विंटल सोना मिलने का अनुमान है। इस तरह से सरकार को 81.40 करोड़ रुपए मिलेंगे। बता दें कि इस खदान की खोज 1981 तथा 1990 में हुई थी।