{"_id":"6686626cf6134d56320805ea","slug":"stir-over-murum-mining-in-kaparametta-reservoir-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: सिंचाई विभाग की जमीन पर आखिर कैसे मिली अनुमति, जानिए क्या है कपरमेटा जलाशय में खनन का पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: सिंचाई विभाग की जमीन पर आखिर कैसे मिली अनुमति, जानिए क्या है कपरमेटा जलाशय में खनन का पूरा मामला
Thu, 04 Jul 2024 02:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:20 PM IST
सार
बालोद जिले के कपरमेटा जलाशय में मुरुम खनन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। यहां पर खनिज विभाग तो कार्रवाई करने नहीं पहुंची, लेकिन सिंचाई विभाग अपने जलाशय के हित में मौके पर पहुंचा और वहां पर खोदाई को बंद कराया गया है। वहीं, खोदाई को करवाने वाले गोपाल राठी को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
कपरमेटा जलाशय में खोदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनिज विभाग के अधिकारी मीनाक्षी साहू ने कहा, 'शिकायत मिली है, क्योंकि अनुमति हमने दी है इसलिए उसे देखकर कार्रवाई की जाएगी नहीं तो फिर सारा विषय हमारे ऊपर आ जाएगा।' वहीं, भाजपा ने भी इस मामले पर जांच की मांग की है कि आखिर भरी बरसात में जलाशय खोदने की अनुमति किसने और क्यों दी। खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सिंचाई विभाग से अनुमति ली थी।
विज्ञापन
जलाशय के बीचों बीच खोदाई
दरअसल, खोदाई करने की अनुमति जलाशय की बाहर की थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा जलाशय के अंदर ही मुख्य टैंक स्थल पर मुरुम का खनन किया जा रहा है। सैंकड़ों ट्रिप मुरुम वहां से निकाल लिया गया है और सिंचाई विभाग द्वारा कुछ दिन पहले भी ठेकेदार को वहां खोदाई करने से मना किया गया था, लेकिन उसने बात नहीं मानी और जलाशय के बीचो-बीच खोदाई कर दी। इस मामले में सिंचाई विभाग के उपअभियंता विशाल राठौर ने बताया कि जब हम जलाशय में काम करवाते हैं तो हम अपने हिसाब से करते हैं, उनके द्वारा जलाशय के मध्य को अवैध रूप से खनन करते हुए बिगाड़ने का काम किया गया है, जिसको लेकर नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
जलाशय में खनन की अनुमति आखिर कैसे?
जलाशय सिंचाई विभाग का कहना है कि खनन की अनुमति यहां पर खनिज विभाग ने दे दी। आखिर यह करिश्मा बालोद जिले में कैसे हो गया, यह भी एक बड़ा सवाल है। पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने कहा कि यहां पर खनिज संसाधनों का बेतहाशा दोहन हो रहा है और इतने बड़े जलाशय को बारिश के दिनों में कैसे खोदने की अनुमति दे दी गई। अनुमति किसने दी है, यह भी जांच का विषय है। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के ऊपर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
चैन माउंटेन की अनुमति नहीं
यहां पर मुरुम खनन के लिए किसी तरह की चैन माउंटेन से खोदाई की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके ठेकेदार गोपाल रथी द्वारा वहां पर जलाशय के मुख्य टैंक स्थल पर जैन माउंटेन लगाकर मुरुम का खनन किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग की टीम पहुंची और उनके द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अब देखना यह होगा की कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जाती है या फिर सिंचाई विभाग द्वारा।