फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   state government will open Annapurna Dal-Bhat Center in CG, now children of laborers will get free education

CG News: राज्य सरकार सभी जिले में खोलेगी अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र, मजदूरों के बच्चों को अब फ्री में शिक्षा

Wed, 18 Sep 2024 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Sep 2024 12:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में श्रमिकों के लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को श्रेष्ठ आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
state government will open Annapurna Dal-Bhat Center in CG, now children of laborers will get free education
राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में श्रमिकों के लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को श्रेष्ठ आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना' शुरू की जाएगी। यह सभी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में की है। 
विज्ञापन


रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही 57 हजार से अधिक पंजीकृत परिवारों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 49.43 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की। इस मौके पर उन्होंने श्रम विभाग द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘क्रेडल्स ऑफ होप’ का विमोचन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उन्होंने ढाई से तीन साल तक केंद्र में श्रम राज्य मंत्री के रूप में काम किया। तब श्रमिकों को बहुत ही कम पेंशन राशि मिलती थी। प्रधानमंत्री की पहल पर यह राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि श्रमिकों के लिए संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाएं जिसे पिछली सरकार ने बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री साय उन योजनाओं को पुनः शुरूआत कर रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रमवीर हमारे प्रदेश के रीड़ की हड्डी है, इनके दम पर ही हमारा राज्य प्रगतिशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed