फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   state government announcement in Mitanins will now get their honorarium directly in their bank account in CG

छत्तीसगढ़ के मितानिनों के लिए खुशखबरी: राज्य सरकार ने किया बड़ा एलान, अब सीधा बैंक खाते में मिलेगा मानदेय

Tue, 25 Jun 2024 01:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Jun 2024 01:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की तरह हर माह मितानिनों के बैंक खाते में ऑनलाइन मानदेय जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की पहल पर राज्य की मितानिनों को ऑनलाइन मानदेय भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
state government announcement in Mitanins will now get their honorarium directly in their bank account in CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की तरह हर माह मितानिनों के बैंक खाते में ऑनलाइन मानदेय जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की पहल पर राज्य की मितानिनों को ऑनलाइन मानदेय भुगतान किया जाएगा। कम सहायक निर्देशन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिनों के सामने यह घोषणा की है। 
विज्ञापन


सीएम साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका ख्याल रखना राज्य का कर्तव्य है। साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री साय के हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed