फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   state Congress in-charge Sachin Pilot arrives to meet jailed Congress MLA Devendra yadav in raipur

जेल में बंद कांग्रेस MLA से मिलने पहुंचे सचिन पायलट: कांग्रेस प्रभारी बोले- देवेंद्र को षड्यंत्र कर फंसाया गया

Fri, 23 Aug 2024 07:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे हैं। इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी जेल पहुंचे।

विज्ञापन
state Congress in-charge Sachin Pilot arrives to meet jailed Congress MLA Devendra yadav in raipur
सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे हैं। इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी जेल पहुंचे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार आरोप लगा रही है। इन दिनों कांग्रेस एग्रेसिव मोड में हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि विधायक को षड्यंत्र कर फंसाया गया। सरकार की नाकामी की वजह से बलौदाबाजार हिंसा हुई। उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को पूरे प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन होगा। कांग्रेसी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि सतनामी समाज, दलित समाज, आदिवासी समाज के लोगों को सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले को नियंत्रण करने में सरकार नाकाम रहे। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा सरकार हिंसा की जांच के लिए जो कदम उठाना चाहिए वह नहीं कर पा रही है बल्कि कांग्रेस को टारगेट करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि बिना तथ्य के, बिना प्रमाण के विधायक देवेंद्र को तमाम तरीके की धाराएं लगाई गई। जबरदस्ती जेल में रखा गया है। यह बहुत गलत उदाहरण सरकार पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज की जो भावना आहत हुई है सरकार  उसको समझने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन के दौरान सिर्फ अपना समर्थन देने गए थे। प्रशासन को कोई अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी हिंसा होगी। अब इसके बाद कांग्रेस के विधायक को टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed