फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Started business with 25 thousand rupees limit increased to nine lakhs PM Modi expressed happiness in Balrampu

Balrampur Ramanujganj: 25 हजार रूपये से शुरु किया व्यवसाय, नौ लाख हुई लिमिट, पीएम मोदी ने जताई खुशी

Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

राजपुर की नेहा केसरी इसकी प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, लगभग सात वर्ष पूर्व सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिले 25 हजार रुपये के ऋण से इन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और मेहनत से आगे बढ़ते चली गईं। 

विज्ञापन
Started business with 25 thousand rupees limit increased to nine lakhs PM Modi expressed happiness in Balrampu
पीएम मोदी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेहनत और लगन से यदि काम किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। राजपुर की नेहा केसरी इसकी प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, लगभग सात वर्ष पूर्व सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिले 25 हजार रुपये के ऋण से इन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और मेहनत से आगे बढ़ते चली गईं। आज इसकी लिमिट बढ़कर नौ लाख रुपये हो गई है। कार्य के प्रति उनकी लगन चिंता को देखते हुए सेंट्रल बैंक ने नौ लाख की क्रिस्टल क्लीन ड्राई क्लीनिंग की नई यूनिट स्वीकृत कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से नेहा के परिवार में बदलाव आया है, यही कारण है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना से लाभांवित हितग्राहियों से मुलाकात कर संवाद किया। इसमें देशभर से 48 लाभार्थी का चयन किया गया था। छत्तीसगढ़ से दो लाभार्थियों में राजपुर की नेहा केसरी भी शामिल रहीं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। नेहा ने प्रधानमंत्री को बताया कि जीवन में आगे बढ़ाने की सोच के साथ उन्होंने प्रयास जारी रखा था। शुरुआती दिनों में कपड़े सिलाई करती थी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लागू होने के बाद उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। ऋण स्वीकृत होने के बाद दुकान खोला और आज सफल व्यवसाई बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed