{"_id":"8973e618-c5be-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-pm-will-reach-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों के आगे नहीं झुकेगा देश: पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों के आगे नहीं झुकेगा देश: पीएम
रायपुर/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 26 May 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती घायलों को हाल-चाल जानने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश नक्सलियों के आगे नहीं झुकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी। नक्सलवाद से निपटने के लिए और सख्त कदम उठाने होंगे।
इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि वे कांग्रेस के साहसी नेताओं का सम्मान करती हैं।
गौरतलब है कि अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले से आहत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे।
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल देर रात ही रायपुर पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमले से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी बेहद सदमे में दिखीं। देर रात उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं अपने साथियों पर हमले से बेहद आहत हूं।'
विज्ञापन
घटना को लेकर प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद सोनिया ने कहा 'जो आम लोग राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े थे, नक्सलियों ने उन्हें भी बेरहमी से मार डाला।'
इससे पहले कल देर रात रायपुर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नक्सलियों के इस हमले को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया। राहुल गांधी ने कहा ' यह हमला कांग्रेस पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। हम इस हमले से डरने वाले नहीं हैं।'
विज्ञापन
राहुल गांधी ने आज नंदकुमार पटेल के घर भी पहुंचे और उन्होंने गमजदा परिजनों को सांत्वना दी।
जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का सवाल राहुल गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा 'ये वक्त राजनीति करने का नहीं हैं। यह बहुत दुख का वक्त है और इस घड़ी में हम सबको एकजुट होना चाहिए।'