{"_id":"678f7ae6cdc51754400cc04b","slug":"son-murdered-father-in-jagdalpur-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र ने पिता को मार डाला: बैल चराने गया था बेटा, पिता ने डांटा और पीटा तो कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र ने पिता को मार डाला: बैल चराने गया था बेटा, पिता ने डांटा और पीटा तो कर दी हत्या
Tue, 21 Jan 2025 04:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:16 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता ने अपने बेटे के साथ गाली-गलौज की थी और उसकी पिटाई की थी, जिससे वह नाराज था।
विज्ञापन
पुलिस थाना दरभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभा थाना क्षेत्र के कोलेंग गांव में एक पिता को अपने बेटे को डांटना व पीटना महंगा पड़ गया। बेटे ने गुस्से में आकर लकड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
दरभा उपनिरीक्षक ललित सिंह नेगी ने बताया कि थाना दरभा क्षेत्र के कोलेंग में रहने वाला झितरू राम नाग का बेटा जागेंद्र नाग बैल चराने गया था। शाम करीब पांच बजे वह अपने घर वापस आया। इसके बाद झितरू राम नाग ने अपने बेटे से गाली-गलौज व मारपीठ की। जागेंद्र ने गुस्से में आकर पास में पड़ी लकड़ी उठाकर अपने पिता झितरू राम नाग के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
हमले में झितरू राम नाग घायल हो गए। एंबुलेंस 108 के जरिए उन्हें कोलेंग अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। 108 के जरिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान 21 जनवरी को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन