फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Socio-economic survey start in Chhattisgarh from today 1 april

छ्त्तीसगढ़: आज से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू; CM भूपेश ने सर्वेक्षण दल को किया रवाना, घर-घर पहुंचेगी टीम

Sat, 01 Apr 2023 12:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 12:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का  शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  यह टीम जल्द ही लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी।

विज्ञापन
Socio-economic survey start in Chhattisgarh from today 1 april
CM भूपेश ने सर्वेक्षण दल को किया रवाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का  शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  यह टीम जल्द ही लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी। घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे करेगी। आज से राज्य में प्रदेशव्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर प्रगणक दलों को रवाना किया। छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को लेकर राज्य शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शासन की ओर से इस कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी कलेक्टरों को जारी कर दिए हैं। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का उद्देश्य पिछले सालों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आंकलन कर, प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नई योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलों के कलेक्टर बने नोडल अधिकारी 
छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए सभी जिलों के कलेक्टर को अपने-अपने जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों को सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल 2023 तक पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए एक प्रगणक दल का गठन किया गया है, जिसमें एक पुरुष एवं एक महिला सदस्य को शामिल किया गया है। ऐसी ग्राम पंचायत जहां परिवारों की संख्या अधिक है, वहां एक से अधिक प्रगणक दल सर्वेक्षण कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। प्रगणक दलों के कार्यो की मॉनिटरिंग एवं उनको जरूरी सहयोग के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक इस कार्य के समन्वय, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं संचालन के लिए संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गौरव सिंह को नोडल अधिकारी और अपर विकास आयुक्त वीपी तिर्की एवं उप संचालक पंचायत दिनेश अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। राज्य स्तर पर शासन से सम्बंधित कार्यो के निष्पादन के लिए संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अशोक चौबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed