{"_id":"6429906a518b9e6e1e053b2a","slug":"social-economic-survey-start-in-raipur-chhattisgarh-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायपुर के सभी विकासखंडों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू, पात्र पाए जाने पर मिलेगा सरकारी लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायपुर के सभी विकासखंडों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू, पात्र पाए जाने पर मिलेगा सरकारी लाभ
Sun, 02 Apr 2023 07:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार रायपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
रायपुर के सभी विकासखंडों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार रायपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इस कार्य के लिए दल बनाए गए हैं। ये टीम घर-घर पहुंचकर लोगों से परिवार की स्थिति की जानकारी लेगी।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर जिले के गावों में टीम सर्वे कर रही है। टीम को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री और मैनुअल एंट्री के बारे में जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सर्वे में डाटा बेस के अनुसार योग्य पाए जाने पर शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ये जानकारी ली जा रही
ये टीम सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में डाटाबेस जानकारी जैसे-परिवार के मुखिया की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है या नहीं, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रमांक, आधार नंबर, राशन कार्ड में परिवार की सूची, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि, वार्षिक आय, सिंचाई साधन, वाहन और अन्य सामग्री, घर कच्चे या पक्के मकान, कितने सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण लिया है, मोबाइल नंबर, उज्जवला गैस कनेक्शन, कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी आदि का सर्वे कर रही है।
विज्ञापन