{"_id":"63720433942dde6f4960219c","slug":"smuggler-arrested-with-five-kilos-ganja-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पांच किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, कोरिया से लाकर बेचने की फिराक में घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पांच किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, कोरिया से लाकर बेचने की फिराक में घूम रहा था
Mon, 14 Nov 2022 02:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Nov 2022 02:32 PM IST
सार
थाना प्रभारी एसके धारी ने बताया कि जब्त गांजा की कीमत 75 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी से मिली जानकारी के बाद आगे कार्रवाई की जा रही है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांजा के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार रात पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पांच किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी कोरिया से गांजा लाकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दर्री के ग्राम पोड़ी के मकान में गांजा डंप किया गया है। वहां रहने वाला युवक उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। इस पर पुलिस ने रविवार रात छापा मारा और युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम शत्रुहन सिंह है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कोरिया के ग्राम पोड़ बचरा से गांजा लेकर आता था और उसे पसान क्षेत्र में खपाया करता था। पुलिस ने उसके मकान से पांच किलो गांजा बरामद किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन