फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six trains passing through Bilaspur canceled

Trains Cancelled: बिलासपुर होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द, यात्री स्टेशन पर भटकने को मजबूर

Sat, 21 May 2022 04:14 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 May 2022 04:14 PM IST
सार

खड़करपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन में ब्लॉक लेकर काम कराया जा रहा है। जिस वजह से बिलासपुर से गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई की 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Six trains passing through Bilaspur canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खड़गपुर रेलवे स्टेशन में विस्तार के चलते आज से दक्षिण पूर्व रेलवे से बिलासपुर से गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई की 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। स्टेशन पर दोहरी लाइन को तीसरी लाइन से जोड़ने के काम के चलते 20 से 22 मई तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक किया गया है।

विज्ञापन


जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें अहमदाबाद-हावड़ा, उदयपुर-शालीमार, हावड़ा-अहमदाबाद, सांतरागाछी-पोरबंदर, शालीमार-उदयपुर, पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल है। ट्रेनों के रद्द करने की वजह से यात्रियों को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

 
खड़करपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन में ब्लॉक लेकर काम कराया जा रहा है। जिस वजह से कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी देरी हो रही है। भीषण गर्मी में यात्रियों को स्टेशन पर इधर-उधर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ट्रनों के इंतजार में भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांईनगर शिरड़ी-हावडा एकस्प्रेस चार घंटे से रवाना हुई। शिरडी से चलने वाली इस ट्रेन के पांच घंटे देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पुणे-हावडा-दुरंतो एक्सप्रेस का भी यही हाल है, यह ट्रेन पांच घंटे देरी से चल रही है।

 
रेलवे ने इससे पहले बिजली की मांग बढ़ने से कोयले की खपत को देखते हुए छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 36 ट्रेनों को पहले ही कैंसिल कर दिया है। जिस वजह से बार-बार टिकट कैंसिल और रिजर्वेशन कराने में यात्रियों को पसीने छूट रहे हैं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed