फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Shatrughan was tied with a rope and beaten to death for having an evil eye on his neighbour wife in Korba

पड़ोसी की पत्नी पर गंदी नजर रखने का खौफनाक अंजाम: दंपति ने शत्रुघ्न को रस्सी-बांधकर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 20 Sep 2025 02:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का खामियाजा शत्रुघ्न को उसकी जान देकर चुकाना पड़ा। आरोपी दंपत्ति ने उसे घर में पकड़कर रस्सी से बांध दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पड़ोस में तांकझांक के कारण खुद ही अपनी मौत का शिकार बन गया।

विज्ञापन
Shatrughan was tied with a rope and beaten to death for having an evil eye on his neighbour wife in Korba
आरोपी दंपत्ति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान को पुलिस ने हिरासत में लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम साजा पानी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने के आरोप में 44 वर्षीय शत्रुघ्न चौहान की घर में बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। आरोपी दंपत्ति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्न चौहान ने गांव में पड़ोसी की पत्नी पर लगातार बुरी नजर रखी और उसका पीछा किया। आरोपियों ने आरोप का संज्ञान लेते हुए उसे अपने घर में पकड़ लिया। पति पत्नी ने मिलकर आरोपी के हाथ-पांव रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। गंभीर हालत में उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक हत्या के मामले में जा चुका था जेल
पीड़ित के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि उनके पिता पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। चार साल पहले शत्रुघ्न अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था और जमानत पर आया था। उसके बाद से ही वह पड़ोस की महिला पर नजर रखता था और तांकझांक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय निखिल चौहान और उसका छोटा भाई गांव के नीचे बस्ती में अपनी मां के निधन के बाद बुआ के पास रह रहे थे। फोन पर दोस्तों ने उन्हें सूचित किया कि उनके पिता को पड़ोसी पकड़कर पिट रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो पाया कि शत्रुघ्न ज़िंदा था, लेकिन तुरंत 112 को सूचना दी गई।


पुलिस की कार्रवाई
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मृतक की पड़ोसियों से पुरानी दुश्मनी रही है और विवाद लगातार होते रहते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरी घटना के पीछे की वजह और तंत्र की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed