{"_id":"672c81d8a9dceff9d701fa37","slug":"shahrukh-khan-received-death-threats-mumbai-police-reached-raipur-to-investigate-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शाहरुख खान को जान से मार दूंगा': धमकी देने वाले को पकड़ने रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस, ऐसे हुई आरोपी की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शाहरुख खान को जान से मार दूंगा': धमकी देने वाले को पकड़ने रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस, ऐसे हुई आरोपी की पहचान
Thu, 07 Nov 2024 02:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:31 PM IST
सार
CG News in Hindi: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जुड़ा है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 308 4, 351 3 4, के तहत शिकायत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में पता है कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वो नंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर के फैजान नाम के शख्स का है। फिलहाल इस मामले की तहकीकात करने के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची है।
विज्ञापन
पुलिस की साइबर सेल की ओर से नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का लोकेशन मिला है। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये यह मामला शरारती तत्वों का तो नहीं है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं रची गई है। इन तमाम पहलुओं को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है। इस घटना के बारे में रायपुर पुलिस को पहले ही मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर जाएगी मुंबई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।