{"_id":"5efc578d9965162e233a322b","slug":"sex-ratio-proves-chhattisgarh-leads-in-protection-of-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात ने साबित कर दिया, बेटियों की सुरक्षा में छग सबसे आगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात ने साबित कर दिया, बेटियों की सुरक्षा में छग सबसे आगे
Wed, 01 Jul 2020 02:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला डेस्क, रायपुर
अमर उजाला डेस्क, रायपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
sex ratio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयास अब असर दिखाने लगे हैं और यही कारण है कि जन्म के समय लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देशभर में टॉप पर है। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने वर्ष 2018 के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि छग में 1000 पुरुषों की तुलना में 958 महिलाएं है। इतना ही नहीं प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लिंगानुपात 976 पहुंच चुका है जो सर्वाधिक है।
वहीं अगर आप राष्ट्रीय स्तर की बात करें तो यह ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 पुरुषों की तुलना में 900 महिलाओं का है। इस बात से साफ हो जाता है कि प्रदेश में अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की तुलना में लिंगानुपात काफी अच्छा है। इन आंकड़ों ने साबित कर दिया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। देश के सर्वाधिक शिक्षित राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ इस मामले में कहीं आगे हैं। कन्या भ्रूण हत्या और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही है।