फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   sex ratio increase in chhattisgarh

नक्सल प्रभावित जिलों में कम हुई लड़कियों की संख्या

Wed, 15 May 2013 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 15 May 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
sex ratio increase in chhattisgarh
नई जनगणना में चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। छत्तीसगढ़ में बच्चियों की संख्या कम हो रही है। शून्य से छह आयुवर्ग में प्रति हजार लड़कों के पीछे ९६९ बच्चियां हैं, जबकि बीस साल पहले यह संख्या ९८४ थी। हालांकि एक दशक में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का अनुपात जरूर बढ़ा है।
विज्ञापन


नई जनगणना के अनुसार महिला-पुरुष का अनुपात 10 सालों में 989 से बढ़कर 991 प्रति हजार हो गया है। लेकिन बच्चियों के मामले में चिंताजनक स्थिति है। वर्ष 2001 की जनगणना में प्रति हजार लड़कों की तुलना में बच्चियों की संख्या ९७५ थी, जो इस बार छह और कम हो गई है। नक्सल प्रभावित जिलों में सबसे ज्यादा कमी आई है।
विज्ञापन


मसलन 2001 की तुलना में बीजापुर जिले में 22 लड़कियों की कमी आई है। दंतेवाड़ा में यह अंतर 18, बस्तर और सरगुजा में 15-15 का है। इनके अलावा रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले में यह अंतर दहाई के अंक में है। केवल पांच जिलों में यह अनुपात बढ़ा है, लेकिन वह भी संख्या में कम है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर के अनुपात ९१९ से जरूर छत्तीसगढ़ अभी भी आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजापुर में सबसे कम बच्चियां
जिला 2001 2011 अंतर
बीजापुर 1000 978 -22
दंतेवाड़ा 1023 1005 -18
रायगढ़ 964 947 -17
जांजगीर-चांपा 966 950 -16
सरगुजा 977 962 -15
बस्तर 1009 994 -15
कोरबा 978 966 -12
महासमुंद 979 971 -8
बिलासपुर 965 961 -4
दुर्ग 966 963 -3
धमतरी 976 973 -3
कोरिया 970 968 -2
नारायणपुर 999 989 -1

यहां बढ़ा अनुपात

कांकेर 975 978 +3
रायपुर 965 968 +3
राजनांदगांव 984 986 +2
कवर्धा 970 983 +13
जशपुर 975 980 +5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed