{"_id":"5e4ee22c8ebc3ecf2749b6bc","slug":"seven-killed-and-six-injured-in-separate-incidents-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत, छह लोग घायल
Fri, 21 Feb 2020 01:17 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, जगदलपुर/बलरामपुर
पीटीआई, जगदलपुर/बलरामपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:17 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बस्तर और बलरामपुर जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं समेत सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एक अधिकारी ने बताया कि बस्तर के कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थम चौक पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से फिसलकर पलट गई, जिसमें तीन महिलाएं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर तीर्थम चौक पर उस वक्त हुआ जब पीड़ित कोडेनार गांव से वापस लौट रहे थे । पुलिस ने बताया कि घटना में चालक की भी मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य दूसरी घटना में, चंदो-बलरामपुर मार्गपर बुधवार रात को एक ट्रक से एसयूवी के टकराने के बाद तीन युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
ये सभी अमडांड गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।