{"_id":"5f530094936b8c04911ce4c6","slug":"seven-killed-and-seven-injured-after-a-bus-collided-with-truck-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बस और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बस और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान
Sat, 05 Sep 2020 10:32 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
बस और ट्रक की हुई टक्कर
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Seven people killed, seven injured after a bus transporting labourers from Ganjam in Odisha to Surat in Gujarat, collided with a truck at Cheri Khedi in Raipur, early morning today: Ajay Yadav, SSP Raipur, Chhattisgarh pic.twitter.com/2f9pwxuJ6g
— ANI (@ANI) September 5, 2020विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के 59 मजदूर एक बस में सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। जब बस सेरीखेड़ी गांव के करीब पहुंची तब वह ट्रक से टकरा गई। इस घटना में सात मजूदरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने शवों को और घायलों को अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी मजदूर गुजरात के सूरत में कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
ओडिशा के सीएम ने किया मुआवजे का एलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि 'ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में बस दुर्घटना में मारे गए गंजम निवासी सात लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। नवीन पटनायक ने मंत्री सुशांत सिंह को आवश्यक सहायता देने के लिए तुरंत रायपुर जाने का निर्देश दिया है।