फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   security lapses led to naxal attack against congress leaders says raman

रमन सिंह ने माना, सुरक्षा में चूक से हुआ नक्सली हमला

Tue, 28 May 2013 12:22 AM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Tue, 28 May 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
security lapses led to naxal attack against congress leaders says raman

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह कांग्रेस काफिले में हुए नक्सली हमले के पीछे सुरक्षा में हुई चूक को मुख्य रूप से जिम्मेदार मानते हैं। मुख्यमंत्री ने नक्सली हिंसा के खिलाफ प्रदेश में सेना का इस्तेमाल किए जाने की संभावना को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


हमले की जांच पर हाई कोर्ट के जज की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देने वाले सिंह ने कांग्रेस के उस आरोप को भी खारिज कर दिया जिसमें बस्तर में परिवर्तन रैली कर रहे कांग्रेस के नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मुहैया कराने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा नहीं देने का आरोप सही नहीं है। सरकार ने परिवर्तन यात्रा कर रहे नेताओं को पूरी सुरक्षा दी थी। सिंह ने कहा कि सुरक्षा में कही न कही चूक जरूर हुई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा में चूक करने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिंह ने कहा कि बस्तर में नक्सलियों से लड़ने के लिए सेना की जरूरत नहीं है। यह कोई युद्ध क्षेत्र नहीं है। राज्य और केंद्र के बीच समन्वित कार्रवाई से ही नक्सलियों से लड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed