फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SECR: many trains routes changes and cancel in chhattisgarh from 5 to 9 May

SECR: दुर्ग-रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, 40 ट्रेनें रद्द, यात्री हो रहे परेशान

Fri, 05 May 2023 05:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 05 May 2023 05:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कई ट्रेंनों के रद्द होने और कई ट्रेनों के रूट में बदलाव होने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ रही हैं। यात्री अलग-अलग रूट में जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
SECR: many trains routes changes and cancel in chhattisgarh from 5 to 9 May
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कई ट्रेंनों के रद्द होने और कई ट्रेनों के रूट में बदलाव होने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उरकुरा प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ रही हैं। यात्री अलग-अलग रूट में जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों को ट्रेनों के आने की सही समय का पता नहीं चल पा रहा है। चिलचिलाती धूप में यात्री अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ ट्रेन का इंतजार  करते हुए देखे जा रहे हैं। दरअसल, रायपुर में ट्रेन पटरियों को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ करने के लिए स्टेशन प्रबंधक के केबिन में काफी भीड़ लग रही है। सभी यात्री अपनी अपनी ट्रेनों की जानकारी ले रहे हैं। बताया जाता है कि यह काम 10 मई तक चलेगा। इसके कारण से ट्रेन विलंब से आ रही हैं। कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 40 से ज्यादा ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही है। इस कारण से यात्री काफी परेशान हैं। ट्रेनों की देर चलने के कारण काउंटर पर पांच हजार से भी अधिक लोगों ने टिकट कैंसिल कराया है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज और आरआरआई केबिन की नई बिल्डिंग बनाई गई है। आरआरआई केबिन और प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए ही 4 से 9 मई तक ब्लॉक किया गया है।
विज्ञापन


रायपुर स्टेशन से 8 मई को चलेंगी ट्रेनें 
रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनों को 8 मई को रायपुर स्टेशन से जाएंगी। 9 और 10 मई को हावड़ा और मुंबई से आने-जाने वाली ट्रेने उरकुरा स्टेशन पर रुकेंगी। ।9 मई को रायपुर स्टेशन पर ट्रेनों की एंट्री नहीं होगी। कई ट्रेनों को उरकुरा से सरोना में डायवर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां देखें ट्रेनों का बदला हुआ शेड्यूल
  • 8 मई को अंबिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर- दुर्ग एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी उसलापुर - दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी ।
  •  
  • 9 मई को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी 09 मई, 2023 को दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 8 मई को लखनऊ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ -रायपुर एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर -लखनऊ एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर-उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 08745 कोरबा -रायपुर मेमू स्पेशल बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08746 रायपुर - कोरबा मेमू स्पेशल बिलासपुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर - बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम- रायपुर पैसेंजर स्पेशल को महासमुंद में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 10 मई को गाड़ी संख्या 08527 रायपुर -विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल महासमुंद स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- महासमुंद के बीच रद्द रहेगी ।
  •  
  • -09 और 10 मई को गाड़ी संख्या 08816 अंतागढ़ - रायपुर डेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 और 10 मई, 2023 को गाड़ी संख्या 08815 रायपुर - अंतागढ़ डेमू स्पेशल स्पेशल दुर्ग स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
  •  
  • 8 मई को गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्रनगर टर्मिनल- दुर्ग एक्सप्रेस को बिलासपुर में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर -दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 10 मई को गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग - राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी दुर्ग -बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू स्पेशल को बिलासपुर में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर -गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया - झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी गोंदिया - बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
  •  
  • 8 मई को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद -रायपुर एक्सप्रेस को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग और रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई 2023 को गाड़ी संख्या 12772 रायपुर से चलने वाली रायपुर -सिकंदराबाद एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 8और 09 मई को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18425 पुरी -दुर्ग एक्सप्रेस को महासमुंद में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद एवं दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई और 10 मई को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18426 को दुर्ग-पूरी एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन के स्थान पर महासमुंद स्टेशन से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।09 मई यह गाड़ी बिलासपुर- रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर- कोरबा एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन के स्थान पर बिलासपुर से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर -बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई और 10 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल को रायपुर के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • -09 और 10 मई को गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 और 10 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल को रायपुर के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा।
  •  
  • 9 और 10 मई को गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़ -रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08729 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल रायपुर स्टेशन के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर- दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 10 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  •  
  • 9 मई को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर -रायपुर पैसेंजर स्पेशल मांढ़र में समाप्त कर दिया जाएगा और गाड़ी संख्या 08280 रायपुर- कोरबा पैसेंजर स्पेशल को मांढ़र से शुरू किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर – मांढ़र के मध्य रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रद्द
  • 5 मई को रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल, दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल और रायपुर-टिटलागढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 7 मई को रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल, दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 8 मई को विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस, रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल, दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 9 मई को रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर–दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल, रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल, गोंदिया-रायपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल,, टिटलागढ़-रायपुर मेमू स्पेशल,रायपुर-टिटलागढ़ मेमू स्पेशल, विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस, दुर्ग- विशाखापटनम एक्सप्रेस, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजल स्पेशल और जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed