छत्तीसगढ़ : स्कूल का शिक्षक छात्राओं से मांगता था फोन नंबर, करता था अश्लील मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा 12वीं कक्षा की छात्राओं से उनके फोन नंबर, अश्लील मांग और चिकन मांगने का मामला सामने आया है। जशपुर में तुमला पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के कक्षा 12 के छात्रों का कहना है कि एक शिक्षक राजेश भारद्वाज ने परीक्षा में पास होने के बदले लड़कियों के फोन नंबर मांगता और साथ में अश्लील मांग भी करता था। इसके अलावा शिक्षक छात्रों से चिकन मांगता था। मांग नहीं मानने पर शिक्षा में फेल करने की धमकी देता है।
The teacher Rajesh Bhardwaj says, "I have never said anything like that. Sometimes I just used to entertain students and jokingly say to them that I want chicken but that is all." (08.12.2019) https://t.co/wDk8Ec7vFM
— ANI (@ANI) December 8, 2019
छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप पर शिक्षक राजेश भारद्वाज ने कहा कि मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं कभी-कभी सिर्फ छात्रों के मनोरंजन के लिए उनसे मजाक में कहता था कि मुझे चिकन चाहिए। मैं बस उतना ही बोलता था।
मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी एन कुजूर ने कहा कि मुझे इसके बारे में पता चला है। मैं बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) से रिपोर्ट मांगूंगा, इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। यह स्कूल के साथ-साथ विभाग के लिए बहुत संवेदनशील मामला है। मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा।
District Education Officer, N Kujur: I have come to know about it. I'll seek a report from the BEO (Block Education Officer), action will be taken in this regard. This is a very sensitive matter for the school as well as the department. I will definitely take action. (08.12.2019) pic.twitter.com/bIzQHCdeWh
— ANI (@ANI) December 8, 2019