{"_id":"66f8ff423a6023170a0db933","slug":"school-has-found-a-unique-way-to-save-children-from-mobile-addiction-in-balrampur-ramanujganj-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए स्कूल ने निकाला अनोखा तरीका, हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए स्कूल ने निकाला अनोखा तरीका, हो रहा वायरल
Sun, 29 Sep 2024 01:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:03 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज में स्कूल के असेंबली में जैसे ही दो बच्चों के आंखों में पट्टी लगी हुई एवं खून बहता हुआ पहुंचे तो पूरे स्कूल के बच्चों के बीच अफरा- तफरी मच गई
विज्ञापन
स्कूल ने निकाला अनोखा तरीका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज में स्कूल के असेंबली में जैसे ही दो बच्चों के आंखों में पट्टी लगी हुई एवं खून बहता हुआ पहुंचे तो पूरे स्कूल के बच्चों के बीच अफरा- तफरी मच गई बच्चे रोने लगे स्कूल की अध्यापिका दोनों बच्चों को लेकर बच्चों के बीच से गुजरने लगी तो बच्चों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर में हुआ कैसे कुछ। देर में पता चला कि लगातार मोबाइल देखने के कारण आंखों में ऐसा हुआ। यह पूरा वाक्या कन्हर वेली पब्लिक स्कूल का है यहां बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा इस प्रकार का ड्रामा रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत अभिभावकों के लिए चिंता का विषय हो गया है अभिभावकों के लाख समझाने के बाद भी बच्चे मोबाइल देखने से बाज नहीं आ रहे हैं अभिभावकों के द्वारा स्कूल में हमेशा शिकायत की जाती है कि बच्चे दिनभर मोबाइल देख रहे हैं स्कूल के द्वारा भी समझाइए देने की पूरी कोशिश की जाती है परंतु बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ता है। बच्चों के दिलों दिमाग में गहरा असर छोड़ने के लिए नगर के कनहर वैली पब्लिक स्कूल के द्वारा एक नायाब ड्रामा रचा गया अचानक से स्कूल के असेंबली में स्कूल की अध्यापिका दो बच्चों को लेकर बच्चों के बीच आई जिनकी एक आंख में पट्टी लगी हुई थी एवं खून बह रहा था बच्चे देखते के साथ सभी रोने लगे तभी मैडम ने बताया कि उनके द्वारा मोबाइल बहुत देखा जाता था जिसके कारण ऐसा हुआ।
विज्ञापन
मोबाइल छूने से भी डरने लगे बच्चे
जब दोनों बच्चों को स्कूल की असेंबली के बीच से ले जाया जाने लगा इसी बीच जब स्कूल के अन्य स्टाप के द्वारा बच्चों को मोबाइल दिया जाने लगा तो बच्चे मोबाइल छूने से भी डरने लगे। कन्हर वैली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राहुल सोनी ने बताया कि बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए हम लोगों ने ऐसा किया।