{"_id":"58d8e3a64f1c1b442363d9cc","slug":"sbi-closed-7500-jan-dhan-account-at-kotanagar-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI ने बंद किए साढ़े सात हजार जन-धन खाते, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI ने बंद किए साढ़े सात हजार जन-धन खाते, ग्राहक परेशान
amarujala.com- Presented by : मुकेश झा
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जन-धन खातों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने जन-धन खाता तो खुलवा लिया लेकिन केवाईसी फॉर्म किसी ने सबमिट नहीं किया। इसी कारण बैंकवालों ने कई लोगोंं के खाते बंद कर दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कोटानगर इलाके में एसबीआई ने लगभग 7500 खातों को बंद कर दिया। जिसके बाद खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है। कोटा स्थित एसबीआई के मैनेजर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केवाईसी फॉर्म नहीं भरने के कारण खातों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
बहरहाल, इन खातों के बंद हो जाने से उन लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जिन्होंने मनरेगा, पेंशन और एलपीजी सब्सिडी के लिए अपने जन-धन खाता नंबर दे रखे हैं।
विज्ञापन