{"_id":"693814291c75823a540988a7","slug":"satnami-vikas-parishad-invited-chief-minister-vishnudev-sai-for-guru-ghasidas-jayanti-in-sarangarh-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarangarh: सतनामी विकास परिषद ने गुरु घासीदास जयंती के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarangarh: सतनामी विकास परिषद ने गुरु घासीदास जयंती के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण
Tue, 09 Dec 2025 05:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सतनामी विकास परिषद ने गुरु घासीदास जयंती के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बाबा गुरु घासीदास की 269वीं जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय गुरुपर्व–2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को होने वाले इस महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य उत्सव होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि सतनामी समाज ने हमेशा छत्तीसगढ़ की सामाजिक और आध्यात्मिक विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि गुरु बाबा घासीदास के सिद्धांत—सत्य, अहिंसा और समानता—समाज को मार्गदर्शन और प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को समाज को जोड़ने वाला और प्रेरणादायी बताया तथा उत्सव में शामिल होना अपने लिए सम्मान की बात कही।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक केरावाई मनहर, सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष बी. डी. भारद्वाज, उपाध्यक्ष रमेश अनंत, भानुप्रभा जोल्हे, कृष्णा अजगले, तेजेश्वर सिंह रात्रे और रोहित महिलांग उपस्थित थे।