फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sarpanch beats Panchayat Secretary and sets his bike on fire in Surajpur

CG: पंचायत सचिव की पिटाई कर सरपंच ने बाइक में लगाई आग, घटना के बाद मौके से हुआ फरार

Sat, 17 Feb 2024 09:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Feb 2024 09:50 PM IST
सार

सूरजपुर जिले में सरपंच ने पंचायत सचिव के साथ मारपीट। इसके बाद पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Sarpanch beats Panchayat Secretary and sets his bike on fire in Surajpur
सरपंच ने पंचायत सचिव की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित भरुआमुड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब सरपंच के द्वारा पंचायत सचिव के साथ मारपीट कर बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसके बाद पंचायत सचिव ने कोतवाली थाना पहुंचकर सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इन दोनों छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने का कार्य प्रदेश के विभिन्न कोनों में जोरों से चल रहा है। वहीं, शनिवार को फॉर्म भरने के अंतिम दिवस सूरजपुर जिले के भरुआमुड़ा गांव में सचिव के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की सहायता से नियत दिनों की तरह फॉर्म भरने का काम कराया जा रहा था, तभी गांव का सरपंच पंचायत भवन पहुंच फॉर्म भरने से मना करने की बात कहते हुए पंचायत भवन को खाली कराके पंचायत भवन में ताला जड़ दिया गया। इसके बाद सचिव के द्वारा घटना की जानकारी जिला पंचायत सीईओ को दी गई। 
विज्ञापन


सूचना के बाद जिला सीईओ के द्वारा पंचायत भवन में लगे ताला को तोड़कर समय अवधि में सारे फॉर्म समयावधि में पूर्ण करने का आदेश सचिव को दिया गया। इसके बाद सचिव के द्वारा ताला तोड़कर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के साथ बैठकर फॉर्म भरने का काम किया जा रहा था, तभी सरपंच अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचकर सचिव के साथ मारपीट कर डंडे से पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां उपस्थित महिलाओं के द्वारा बीच बचाव किया ही जा रहा था, तभी आक्रोशित सरपंच ने भवन के सामने खड़ी सचिव की बाइक में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। वहां उपस्थित महिलाओं और सचिव ने किसी प्रकार आग को बुझाया। वहीं, घटना को अंजाम देकर सरपंच मौके से फरार हो गया। इसके बाद सचिव के द्वारा कोतवाली थाना पहुंचकर सरपंच के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस के द्वारा सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed