फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rumors of fortified rice being plastic in Kabirdham officials explained

यह प्लास्टिक नहीं फोर्टिफाइड चावल है: कबीरधाम में उड़ी अफवाह, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से की अपील

Wed, 22 Mar 2023 05:30 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 05:30 PM IST
सार

फोर्टिफाइड चावल के प्लास्टिक होने की अफवाह कबीरधाम में उड़ गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करना शुरू कर दिया है। सभी सरकारी राशन दुकान संचालकों को राशनकार्ड धारकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Rumors of fortified rice being plastic in Kabirdham officials explained
जिले के दुकानों में जाकर विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बार फिर फोर्टिफाइड चावल को लेकर अफवाह का दौर शुरू है। कुछ जगहों में प्लास्टिक के संदेह में लोग फोर्टिफाइड चावल को अलग कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य विभाग ने फिर से लोगों से अपील की है कि ये फोर्टिफाइड चावल है, जो सेहत के लिए अच्छा होता है। 

विज्ञापन


खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम ने बताया कि17 हजार एपीएल को छोड़कर सभी 2.53 लाख कार्डधारी को एक क्विंटल में एक किलो फोर्टिफाइड चावल मिलाकर दे रहे हैं। कबीरधाम जिला प्रदेश में उन नौ आकांक्षी जिलों में शामिल है, जिसके तहत यह चावल दिया जा रहा है। चावल पहले आंगनबाड़ी व जिले के अधिसूचित क्षेत्रों के दुकानों में दिया जा रहा था। अब पूरे जिले के दुकानों के माध्यम से दिया जा रहा है। जिले में अप्रैल 2022 से फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। फोर्टिफाइड चावल में प्लास्टिक की अफवाह को रोकने के लिए खाद्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी राशन दुकान संचालक को राशनकार्ड धारकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लोगों को इसके फायदें बताने को कहा है।

विज्ञापन

फोर्टिफाइड चावल में कई पोषक तत्व

कबीरधाम जिले के खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में कई पोषक तत्व हैं। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व या माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलाए जाते हैं। ये पोषक तत्व अनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाता है। आयरन अनीमिया से बचाव करता है। फोलिक एसिड भ्रूण निर्माण और खून बनाने में सहायक होता है। विटामिन बी 12 नर्वस सिस्टम (तन्त्रिका तन्त्र ) के सामान्य कामकाज में सहायक होता है। फोर्टिफाइड चावल के नियमित सेवन से बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह का एकमुश्त चावल अगले माह से 

आने वाले अप्रैल व मई के चावल का वितरण अप्रैल महीने में एकमुश्त किया जाएगा। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री नमक, शक्कर, मिट्टी तेल, चना का वितरण माहवार पात्रतानुसार किया जाएगा। जिले के प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन कर एकमुश्त चावल का वितरण हितग्राहियों को किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed