फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rs 727.50 crore will be paid to collectors who have collected 13.22 lakh standard bags of tendupatta in CG

CG News: छत्तीसगढ़ में 13.22 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित, संग्राहकों को 727.50 करोड़ रुपये का होगा भुगतान

Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
सार

राज्य में 22 मई तक 13 लाख 22 हजार 730 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित हो चुका है, जिसके एवज में संग्राहकों को 727 करोड़ 50 लाख 17 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Rs 727.50 crore will be paid to collectors who have collected 13.22 lakh standard bags of tendupatta in CG
छत्तीसगढ़ में 13.22 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण के साथ-साथ संग्राहकों को पारिश्रमिक भुगतान की प्रक्रिया जारी है। राज्य में 22 मई तक 13 लाख 22 हजार 730 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित हो चुका है, जिसके एवज में संग्राहकों को 727 करोड़ 50 लाख 17 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा अब तक एक लाख 32 हजार 334 संग्राहकों को 84.40 करोड़ रूपए का भुगतान सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा चुका है।  
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके पारिश्रमिक का भुगतान नियमित रूप से पारदर्शी किया जा रहा है। कुल 727.50 करोड़ रुपये से अधिक के संग्रह मूल्य में से लगभग 11.60 प्रतिशत राशि का भुगतान सीधे संग्राहकों को किया जा चुका है। सबसे अधिक भुगतान वाले जिलों में कोरबा 20.12 करोड़ रुपये, गरियाबंद जिला 16.51 करोड़ रुपये और धमतरी जिला 5.17 करोड़ रुपये शामिल हैं। संग्राहकों को सभी भुगतान ओटीपी हेतु सत्यापन के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई तक सॉफ्टवेयर  में 84.40 करोड़ रूपए के भुगतान की एंट्री की जा चुकी है। 61.73 करोड़ रूपए के भुगतान का सत्यापन पोषक अधिकारी द्वारा किया जा चुका है, जिसमें नगद भुगतान 36.16 करोड़ रूपए एवं बैंक में भुगतान की राशि 24.25 करोड़ रूपए शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed