{"_id":"64201b5e2f3bc3f1940d8ab4","slug":"road-accident-in-chhattisgarh-two-killed-in-collision-of-two-trucks-in-kabirdham-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर घायल; कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर घायल; कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
Sun, 26 Mar 2023 03:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 03:46 PM IST
सार
दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पोंड़ी थाना क्षेत्र में कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में शनिवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पोंड़ी थाना क्षेत्र में कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रायपुर की ओर से पटिया लेकर एक ट्रक मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सीमेंट लादकर आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे पोंड़ी बायपास पर दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक में सवार अमरकंटक निवासी हेमंत (19) पुत्र प्रहलाद मार्को व राजस्थान निवासी मुकेश गोयल (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन