फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   road accident in chhattisgarh; trailer full of coal fell on the car in chhattisgarh Balodabazar

कोयले से भरा ट्रेलर कार पर गिरा, एक की मौत: फंसे लोगों को निकालने का काम जारी, बलौदाबाजार में NH-30 पर हादसा

Sat, 15 Apr 2023 02:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Apr 2023 02:52 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि अभी कार सवार लोगों के बारे में पता नहीं चल सका है। यह भी नहीं पता कि कार में कितने लोग हैं। प्रयास किया जा रहा है कि शव निकालने के साथ ही अगर अन्य लोग कार में हैं, तो उन्हें सकुशल बाहर निकाला जा सके। 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; trailer full of coal fell on the car in chhattisgarh Balodabazar
कार पर गिरा कोयले से भरा ट्रेलर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार दोपहर कोयले से भरा ट्रेलर एक कार के ऊपर गिर पड़ा। इसके चलते कार सवार एक की मौत हो गई है। अभी कार में कितने लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उनको बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार बिलासपुर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर गाय आने के चलते हादसा हो गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर की ओर से एक ट्रेलर कोयला लोड कर रायपुर की ओर आ रहा था। तभी उसके पीछे से एक कार ने ओवरटेक किया। इसी दौरान अचानक नेशनल हाईवे पर लिमतरा के पास ट्रेलर के सामने गाय आ गई। उसे उसे बचाने के लिए ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाया और अनियंत्रित होकर बगल से निकल ही कार पर जा गिरा। ट्रेलर और कोयले के नीचे दबने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लिमतरा पुलिस चौकी और सिमगा थाना पुलिस मौके पर है। 
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि अभी कार सवार लोगों के बारे में पता नहीं चल सका है। यह भी नहीं पता कि कार में कितने लोग हैं। प्रयास किया जा रहा है कि शव निकालने के साथ ही अगर अन्य लोग कार में हैं, तो उन्हें सकुशल बाहर निकाला जा सके। हादसा रमेश ढाबे के पास हुआ है। कोयला हटने और कार निकलने के बाद ही अंदर बैठे लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मौके पर जेसीबी को बुलाया गया है। फिलहाल कार बुरी तरह से ट्रेलर में फंसी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed