फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   road accident in chhattisgarh; three killed in two bike collision in kabirdham

Chhattisgarh: हेलमेट नहीं पहनना जिंदगी पर पड़ा भारी, कवर्धा में दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत

Sat, 12 Nov 2022 12:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 12:33 PM IST
सार

सिर पर चोट लगने से पुनीत और तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अजय यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; three killed in two bike collision in kabirdham
कवर्धा (कबीरधाम) में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर के चलते हुआ है। मृतकों में फोटोग्राफर, पशु चिकित्सा विभाग का कर्मचारी और एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


स्टेट हाइवे पर भिड़े दोनों वाहन
ग्राम खैरबना कला निवासी पुनीत साहू (22) एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। वह शुक्रवार रात कवर्धा से लोहारा की ओर बाइक से जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से पशु चिकित्सा विभाग के परिचारक राजनांदगांव के खैरागढ़ निवासी तरुण यादव (23) अपने एक अन्य साथी फोटोग्राफर बेमेतरा के देवकर हाल पता कवर्धा के दर्रीपारा निवासी अजय यादव (24) के साथ बाइक पर लोहारा से कवर्धा की ओर आ रहे थे। रात करीब 12 बजे दोनों बाइकों की स्टेट हाइवे पर टक्कर हो गई। 
विज्ञापन




तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगा रखा था
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसमें सिर पर चोट लगने से पुनीत और तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अजय यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार को तीनों के शवों का जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने परिवार के अकेला कमाने वाला था तरुण
पशु चिकत्सा विभाग में परिचारक के पद पर तैनात तरुण अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद उसे साल 2018 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। अजय बेमेतरा का रहने वाला था और दर्रीपारा में रहकर फोटाग्राफी करता था। जबकि पुनीत एक प्राइवेट अस्पताल में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। तीनों की मौत से उनके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। तरुण की मां तो बार-बार बेसुध हो जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed