{"_id":"658ee3914edb4941c101bbbb","slug":"review-meeting-regarding-law-and-order-situation-and-prevention-of-crimes-in-jagdalpur-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराधों की रोकथाम को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराधों की रोकथाम को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
Fri, 29 Dec 2023 08:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:50 PM IST
सार
बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संभाग प्रमुख सचिव (गृह) छत्तीसगढ़ शासन मनोज कुमार पिंगुआ ने समीक्षा बैठक की। जिलों की कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की रोकथाम, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, नक्सल विरोधी अभियान एवं पुलिसिंग संबंधित विषयों चर्चा हुई।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रमुख सचिव (गृह) छग शासन द्वारा शुक्रवार को बस्तर संभाग के समस्त जिलों के कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने वर्ष-2023 और उसके पूर्व की अवधि में बस्तर संभाग अंतर्गत घटित अपराधिक प्रकरणों की तुलनात्मक विश्लेषण, असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कानून व्यवस्था एवं बुनियादी पुलिस कार्रवाई के संदर्भ में दिये गये दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए समझाईश दी गई।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज बालाजी राव, उमनि एवं पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन