फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Revealed : like Hamas terrorists, Naxalites had made a hideout in the tunnel

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ : ऑपरेशन का सबसे बड़ा खुलासा, हमास आतंकियों की तरह नक्सलियों ने सुरंग में बनाया था ठिकाना

Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
सार

पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी।

विज्ञापन
Revealed : like Hamas terrorists, Naxalites had made a hideout in the tunnel
तलाशी में मिली सुरंग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी।

विज्ञापन


बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और साथ ही हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के  आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

सुरंग में मिला नक्सलियों का जखीरा 
सुरक्षाबलों को तलाशी में सुरंग में हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है। पता चला है कि नक्सली लेथ मशीन की मदद से हथियार बनाते थे। बड़ी संख्या में पाइप और अन्य सामग्री मिली है। 

2 करोड़ के खूंखार नक्सली हिड़मा की बटालियन PGLA और फोर्स के साथ दो दिन तक मुठभेड़ चली। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली हिड़मा और देवा पहाड़ी की तरफ भाग निकले। 

तलाशी में एक बड़ी सुरंग मिली है। इसी सुरंग में नक्सली हथियार छिपाते थे। सुरंग से बड़ी संख्या में हथियारों की खेप मिली है। नक्सल कैम्प से जवानों ने हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करने के लिए नाली को जेसीबी की मदद से बनाया था।


सुरंग को बनाया था ढाल
नक्सलियों की इसी सुरंग में देसी रॉकेट लांचर बनाये जाते थे। फोर्स से छुपाने के लिए सुरंगों को लोहे की मोटी प्लेट से ढक रखा था ताकि गोली अंदर न जा सके और नक्सली सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed