फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Report of seven people came corona positive in Pendra

Pendra: जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, जिला अस्पताल के पांच कर्मचारी सहित सात की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजटिव

Fri, 07 Apr 2023 09:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क,पेंड्रा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 09:21 PM IST
सार

 सर्दी जुकाम और गले में दर्द के साथ खराश और बुखार बदन दर्द की शिकायत पर की गई जांच के बाद सात लोगों की रिपोर्ट पॉजटिव आई है। 
 

 

विज्ञापन
Report of seven people came corona positive in Pendra
जिला अस्पताल के पांच कर्मचारी सहित सात की कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। जिला अस्पताल के 5 कर्मचारी सहित कुल 7 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजटिव आई है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या आठ है। सात मरजों के सामने आने से स्वास्थ्य अमले मे हड़कप मच गया है। सर्दी जुकाम और गले में दर्द के साथ खराश और बुखार बदन दर्द की शिकायत पर की गई जांच के बाद सात लोगों की रिपोर्ट पॉजटिव आई है।

विज्ञापन

 


दरअसल जिले में 2022 नवंबर माह के बाद कोरोना का कोई भी मामला सामने नही आया था जिसके बाद इस साल की बात जाए तो कल जहां मरवाही ब्लॉक में पदस्थ शिक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज जिले में जिला अस्पताल में पदस्थ पांच अस्पताल कर्मचारी सहित गौरेला ब्लॉक के रहने वाले माँ बेटा सहित कुल 7 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जिसके बाद अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मरवाही में पॉजिटिव मिले शिक्षक की कल ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पूरी कर ली गई थी और आज मिले संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी कल से शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन कोरोना को लेकर एक्टिव है आगामी 10 अप्रैल को कोविड को लेकर इंडिया लेबल पर भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोविड से निपटने की लेकर तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल भी किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed