फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Renuka Singh took command in Godda creating atmosphere in favor of Nishikant Dubey in Korea

Korea: रेणुका सिंह ने गोड्डा में संभाली कमान, निशिकांत दुबे के पक्ष में बना रहीं माहौल, दिया जीत का मंत्र

Mon, 20 May 2024 04:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 May 2024 04:11 PM IST
सार

रेणुका सिंह लोकसभा प्रभारी के तौर पर यहां बूथ प्रबंधन से लेकर जनसम्पर्क के अलावा प्रचार प्रसार व डोर टू डोर कैम्पेनिंग का भी जिम्मा संभाल रही हैं।

विज्ञापन
Renuka Singh took command in Godda creating atmosphere in favor of Nishikant Dubey in Korea
रेणुका सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा से भाजपा विधायक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह भाजपा के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा का चुनाव प्रचार प्रसार कर रही हैं। रेणुका सिंह यहां गोड्डा लोकसभा प्रभारी के तौर पर बीते 11 मई से मोर्चा संभाले हुई हैं। गोड्डा लोकसभा में 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है। 

विज्ञापन

 

रेणुका सिंह यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही छत्तीसगढ़ से गए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 30 मई तक चुनाव प्रचार करेंगी। लोकसभा प्रभारी के तौर पर रेणुका सिंह यहां बूथ प्रबंधन से लेकर जनसम्पर्क के अलावा प्रचार प्रसार व डोर टू डोर कैम्पेनिंग का भी जिम्मा संभाल रही हैं। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने यहां वर्तमान सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे को चुनावी समर में उतारा है। दुबे के पक्ष में रेणुका सिंह यहां प्रचार कर रही हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रेणुका सिंह मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री रही हैं। यहां विधायक रेणुका सिंह मोदी सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दे रही हैं। वहीं मोदी सरकार द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दे रही हैं। विधायक रेणुका सिंह पूरे लोकसभा क्षेत्र में बैठक लेकर बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मूलमंत्र भी दे रही हैं। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमे देवघर, मधुपुर, जरमुंडी, पोड़ैयाहाट, महागामा और गोड्डा विधानसभा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं अबकी बार 400 पार का नारा पूरा करने के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की। इसके अलावा रेणुका सिंह ने बासुकीनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की। बासुकीनाथ मन्दिर का इतिहास सागर मंथन से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि सागर मंथन के दौरान पर्वत को मथने के लिए वासुकी नाग को माध्यम बनाया गया था। इन्हीं वासुकी नाग ने इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यही कारण है कि यहां विराजमान भगवान शिव को बासुकीनाथ कहा जाता है। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद बासुकीनाथ के दर्शन से पूजा पूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed