फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Vijayadashami 2026: Ravan Dahan places in Raipur , Bhathagaon and WRS colony

विजयादशमी: रायपुर के इन क्षेत्रों में होगा रावण दहन; डब्ल्यूआरएस में 101 तो भाठागांव में जलेगा 65 फीट का दशानन

Tue, 20 Oct 2026 09:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 09:51 AM IST
सार

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जायेंगे। इसे लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य केंद्र रेलवे मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रहेगा, जहां 101 फीट ऊंचे विशालकाय रावण और 65 फीट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जायेंगे।

विज्ञापन
Vijayadashami 2026: Ravan Dahan places in Raipur ,  Bhathagaon and WRS colony
भाठागांव और रेलवे कॉलोनी स्थित रावण के पुतले - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जायेंगे। इसे लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य केंद्र रेलवे मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रहेगा, जहां 101 फीट ऊंचे विशालकाय रावण और 65 फीट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जायेंगे। इसके बाद यहां पर रंग-बिरंगी शानदार आतिशबाजी होगी। जिसे देखने के लिये रायपुर समेत आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यहां करीब दो लाख से ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है। 
विज्ञापन




विज्ञापन




ऐसे में यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इस कार्यक्रम में  राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। इसके साथ ही रायपुर मंत्री, विधायक, सांसद, मेयर समेत कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। आयोजकों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओडिशा, मुंबई और जबलपुर की टीम दिखायेगी शानदार आतिशबाजी
 डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में पुतला दहन के दौरान ओडिशा और मुंबई की टीम आतिशबाजी का करतब दिखायेगी। यहां पर मैन्यूअल और डिजिटल दोनों ही तरीके से शानदार आतिशबाजी की जायेगी। इस शानदार आतिशबाजी को देखने के लिये लोगों में एक महीने से काफी उत्सुकता रहती है। वहीं रामलीला का मंचन भी किया जायेगा। वहीं रायपुर का दूसरा सबसे बड़ा दशहरा आयोजन एतिहासिक भाठागांव मैदान में देखने को मिलेगा। यहां 65 फीट के रावण का दहन किया जायेगा। वहीं 55 फीट मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले दहन किये जायेंगे। यहां पर जबलपुर से आई टीम आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन करेगी। रामलीला का शानदार मंचन होगा। 



कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम का स्वरूप धारण करने वाले कलाकार अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। मैदान में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, रोशनी, मोबाइल शौचालय, प्राथमिक इलाज केंद्र तथा एंबुलेंस सेवा जैसी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 





प्रमुख मैदानों में दहन और धार्मिक आयोजन
शहर के बूढ़ापारा स्थित सप्रे स्कूल मैदान में 50 फीट ऊंचा रावण का दहन होगा। शाम चार बजे से भजन जैमिंग के साथ उत्सव का आगाज होगा, जिसमें स्थानीय और बाहरी गायक भगवान श्रीराम तथा माता दुर्गा के भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। शाम छह बजे श्रीराम-लक्ष्मण की भव्य झांकी के साथ 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा और शाम 6:30 बजे भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।


बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति पिछले 15 वर्षों से लगातार यहां उत्सव कर रही है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, मंच निर्माण और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है। बोरियाखुर्द स्थित खेल मैदान में दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान 45 फीट ऊंचे रावण के साथ 30-30 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।





दिन में पतंग उत्सव, फिर योग प्रदर्शन
बोरियाखुर्द मैदान में दिन के समय पतंग उत्सव का विशेष आयोजन रखा गया है। इसके बाद दोपहर चार बजे से सांस्कृतिक नृत्य और योग प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगे। शाम पांच बजे भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्जवलित किया जाएगा। शाम 5:30 बजे रामलीला का मंचन होगा, जिसके बाद पुतलों का दहन और आतिशबाजी होगी। रात आठ बजे उज्जैन के प्रसिद्ध भजन गायक सन्नी अलबेला और उनकी टीम भजनों की प्रस्तुतियां देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed