फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Renewal of 76.94 lakh ration cards Chhattisgarh: Application can be made from 25 January to 29 February

छत्तीसगढ़ के 76.94 लाख राशनकार्डों का नवीनीकरण: 25 जनवरी से 29 फरवरी तक करें आवेदन, ऑनलाइन भी करें अप्लाई

Sat, 20 Jan 2024 03:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Jan 2024 03:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के 76.94 लाख राशनकार्डों की नवीनीकरण 25 जनवरी से शुरू होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय अभियान चलाया जाएगा। राशनकार्डों की नवीनीकरण का काम 25 जनवरी से 29 फरवरी के दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन
Renewal of 76.94 lakh ration cards Chhattisgarh: Application can be made from 25 January to 29 February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के 76.94 लाख राशनकार्डों की नवीनीकरण 25 जनवरी से शुरू होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय अभियान चलाया जाएगा। राशनकार्डों की नवीनीकरण का काम 25 जनवरी से 29 फरवरी के दौरान किया जाएगा। इसके लिए खाद्य विभाग ने नया मोबाइल एप तैयार किया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट  (http://khadya.cg.nic.in/) से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। 

विज्ञापन


ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है या जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन और  ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या नियमित कनेक्टिविटी नहीं है वहां हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट का प्रावधान रखा गया है। साथ ही ऐसे अति वृद्ध या शारीरीक रूप से निःशक्त हितग्राही, जो अपना ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया गया हैं, उन्हें भी राशनकार्ड नवीनीकरण में विशेष सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की ओर से तैयार किए गए मोबाइल एप में हितग्राहियों के पास वर्तमान में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्केन करने की सुविधा है, जिसके जरिए राशनकार्ड के आवेदन संबंधी समस्त जानकारी स्वतः खाद्य विभाग के डेटाबेस से मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध हो जाएगा, जिसकी पुष्टि हितग्राही अपने मोबाइल के जरिए करते हुए आवेदन सुगमता से प्रस्तुत किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राशनकार्डधारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने राशनकार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया को पहले से अधिक बेहतर और सरल बनाया गया है ताकि कोई भी पात्र हितग्राही अपना राशनकार्ड नवीनीकृत कराने से वंचित न रहे। राशनकार्ड में शामिल सदस्यों में से किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी पूर्ण होने की स्थिति में हितग्राही की ओर से मोबाइल एप के जरिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया से हितग्राहियों के राशनकार्ड फरवरी तक नवीनीकृत होने के साथ-साथ छूटे हुए सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य भी तेजी से पूर्ण हो जाएगा। 


अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित और निःशक्तजन श्रेणी के जारी राशनकार्डों के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। उन्हें नए राशनकार्ड प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं करना होगा। यह राशि राज्य शासन की ओर से वहन की जाएगी। सामान्य श्रेणी के राशनकार्डधारियों के लिए एप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रुपये की राशि निर्धारित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed