{"_id":"69c38ab630373ca59b07a429","slug":"relief-from-traffic-jams-on-vip-road-overpass-to-be-built-at-fundhar-chowk-approval-for-over-rs-56-crore-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: वीआईपी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: वीआईपी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी
Wed, 25 Mar 2026 12:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:41 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल वीआईपी रोड पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल वीआईपी रोड पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है, जिससे इस इलाके की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस परियोजना के लिए करीब 56 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह ओवरपास शहर के उस अहम मार्ग पर बनाया जाएगा, जो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया रायपुर से जोड़ता है। इस रूट पर हर दिन भारी संख्या में वाहनों का दबाव रहता है, जिसके चलते फुंडहर चौक पर जाम की स्थिति आम बात हो गई है।
ओवरपास बनने के बाद फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा जैसे आसपास के इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अनुमान है कि करीब 3 लाख से ज्यादा लोग इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। खासकर ऑफिस जाने वाले, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और रोजाना आने-जाने वाले नागरिकों के लिए सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन
शहर के ट्रैफिक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स न केवल जाम की समस्या को कम करते हैं, बल्कि ईंधन की बचत, समय की बचत और प्रदूषण में कमी जैसे कई सकारात्मक प्रभाव भी लाते हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि इस परियोजना को तय समयसीमा में पूरा कर राजधानी के ट्रैफिक सिस्टम को और बेहतर बनाया जाए। ओवरपास के निर्माण के बाद वीआईपी रोड पर यातायात अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगा, जिससे शहर की तेज रफ्तार जिंदगी को नई गति मिलेगी।