फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Registration for Civil Defense Volunteers in Nagar Sena begins in Raipur

Raipur News: नगर सेना में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 20 May 2025 03:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 20 May 2025 03:50 PM IST
सार

नगर सेना की ओर से सिविल डिफेंस वालंटियर्स के रूप में आम नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय से पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए नंबर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Registration for Civil Defense Volunteers in Nagar Sena begins in Raipur
नगर सेना में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर सेना की ओर से सिविल डिफेंस वालंटियर्स के रूप में आम नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय से पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए नंबर भी जारी किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस का हिस्सा बनना सिर्फ एक सेवा नहीं, यह हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। यह वह विशेष वर्ग होता है जो आपदा, हवाई हमले, बाढ़, भूकंप या दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में न केवल खुद को बचाता है, बल्कि प्रशासन को सहयोग करते हुए समाज की भी रक्षा करता है।
विज्ञापन


देश की सीमाओं पर लगातार बदलते हालात के बीच नागरिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। ऐसे समय में जब दुश्मन न केवल सीमा पर बल्कि आम जनता के बीच भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है, तब जरूरत होती है एक ऐसे प्रशिक्षित नागरिक वर्ग की, जो संकट की घड़ी में प्रशासन के साथ खड़ा हो और खुद भी आत्मरक्षित हो सके। इसी उद्देश्य से नगर सेना की ओर से सिविल डिफेंस वालंटियर्स के रूप में आम नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर, इंजीनियर, छात्र, नर्स, ड्राइवर, वकील, नाविक, कुशल तैराक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और अन्य आम नागरिक My Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) या जिला सेनानी, नगर सेना, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, रायपुर के कार्यालय में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर 0771-2418823 पर संपर्क किया जा सकता है।


इस राष्ट्र ने कई संकट झेले हैं, और हर बार नागरिकों ने एकजुट होकर देश का साथ दिया है। इस बार भी, यदि जरूरत पड़ी, तो सीमा पर हमारी सेना के साथ शहरों में आप जैसे सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात होंगे। इसलिए समय ना गंवाएं, खुद को प्रशिक्षित करें और देश सेवा में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed