फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Recruitment for the vacant posts of Anganwadi Assistant, can apply till 17th July in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, 17 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 02 Jul 2025 05:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 02 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों खुली भर्ती के लिए नियुक्ति आवेदन पत्र तीन से 17 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। 

विज्ञापन
Recruitment for the vacant posts of Anganwadi Assistant, can apply till 17th July in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों भर्ती निकाली है। एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों खुली भर्ती के लिए नियुक्ति आवेदन पत्र तीन से 17 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें  गुरू घासीदास वार्ड क्र. 19 आंगनबाड़ी केंन्द्र हेलियापार- 02 में 01 पद और डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र भट्ठापारा में 01 पदों पर भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में जानकारी परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर कार्यालय  के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed