फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   real transgender will be seen for first time in web series project angels

Chhattisgarh: वेब सीरीज में दिखेंगे असली ट्रांसजेंडर, मानसी भट्ट बोलीं- कहानियों में रियालास्टिक टच जरूरी

Tue, 20 Dec 2022 06:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

बस्तर पहुंची मानसी कहती हैं कि, यह एक असाधारण वेब शो है, जिसका शीर्षक प्रोजेक्ट एंजल्स है। इसमें मुख्य भूमिकाएं वास्तविक ट्रांसजेंडर ने निभाई हैं। वह कहती हैं कि यह शो लंबे समय से उनके दिल के करीब रहा है। कहतीहैं कि, ट्रांसजेंडर्स की दुर्दशा देख रही हूं। 

विज्ञापन
real transgender will be seen for first time in web series project angels
कलाकारों के साथ मानसी भट्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है। इसलिए कहानियों और उनके किरदारों में अब रियलिस्टिक टच होना जरूरी है। यह मानना है निदेशक मानसी भट्ट का। मानसी ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली सीरिज प्रोजेक्ट एंजल्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पहुंवी मानसी बताती हैं कि इस सीरिज की सबसे खास बात इसमें भूमिका निभाने ट्रांसजेंडर हैं। जो पहली बार अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। 

विज्ञापन


मानसी कहती हैं कि, यह एक असाधारण वेब शो है, जिसका शीर्षक प्रोजेक्ट एंजल्स है। इसमें मुख्य भूमिकाएं वास्तविक ट्रांसजेंडर ने निभाई हैं। वह कहती हैं कि यह शो लंबे समय से उनके दिल के करीब रहा है। कहतीहैं कि, ट्रांसजेंडर्स की दुर्दशा देख रही हूं। एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हूं और हमारे परिवार ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो बनाए हैं। ऐसे में वह भी वास्तविक ट्रांसजेंडर के साथ कुछ बनाने के बारे में सोच रही थी।
विज्ञापन


इन कलाकारों में नव्या सिंह, अल्फिया अंसारी, जोया खान, गरिमा ग्रेवाल, सोनम खान, आफिया मुकरी, सायबा अंसारी, सिमरन खान, खुशी पारगी और आफरीन शेख शामिल। उनमें से 10 ऐसे हैं जो पहली बार कैमरे का सामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि, वे अपने नए अवतार में खूबसूरत और जुनूनी हैं। कहा कि, 'थर्ड जेंडर' को सरकार ने मान्यता दे दी है, इसके बाद भी ये ऐसा समुदाय हैं जो अभी भी उपेक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसी बताती हैं कि ये अपनी तरह की यह पहली सीरीज होने के कारण इसकी कहानियां दिल को छूने वाली हैं। यह 25-25 मिनट की अवधि की 6-एपिसोड की मूल सीरीज होगी और 20 दिसंबर से स्ट्रीम की जाएगी। मैंवह कहती हैं कि खुश हूं कि मेरे भाई, चिरंजीवी और मेरे माता-पिता संजय व अंजू ने मुझ पर भरोसा किया और मेरे प्रयास को सपोर्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed