फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rape with minor girl in Chhattisgarh, luring her with Rs 10, two held

Chhattisgarh: 10 रुपये का लालच देकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म, 76 साल के बूढ़े समेत दो गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 02:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बालोदा बाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बालोदा बाजार Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 02 Aug 2022 02:13 PM IST
सार

आरंभिक जांच के अनुसार बालोदा बाजार कोतवाली पुलिस थाने एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यह मामला उजागर होने से पहले आरोपियों ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। लड़की द्वारा अपनी आपबीती सुनाए जाने के बाद उसके माता-पिता ने मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
rape with minor girl in Chhattisgarh, luring her with Rs 10, two held
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के  बालोदा बाजार जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। 13 साल की एक लड़की को 10 रुपये देने का लालच देकर 76 साल के बुजुर्ग समेत दो लोगों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

आरंभिक जांच के अनुसार बालोदा बाजार कोतवाली पुलिस थाने एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यह मामला उजागर होने से पहले आरोपियों ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। एक महिला ने दुष्कर्म की इस वारदात की जानकारी दी। इस महिला ने बच्ची को आरोपियों के घर से बाहर आते देखा। इसके बाद महिला ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की द्वारा अपनी आपबीती सुनाए जाने के बाद उसके माता-पिता ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के अभिभावकों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली पुलिस थाने के एसएचओ यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी कुंजराम वर्मा (76) और रमेश वर्मा (47) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार 10 रुपये का लालच दिया
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुंजराम उसी इलाके में रहता है जहां पीड़ित लड़की रहती है। वह हर बार 10 रुपये देने का लालच देकर नाबालिग बच्ची को बुला था और उसके साथ अपने घर में दुष्कर्म करता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद कुंजराम के दोस्त रमेश ने भी पैसे का लालच देकर लड़की का यौन उत्पीड़न किया। 


लड़की अस्पताल में भर्ती 
एसएचओ सिदार ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed