{"_id":"c283ac1a1943f6c6ae2779e823ae0faa","slug":"rape-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को पिलाई शराब, बेटी को झांसा देकर किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को पिलाई शराब, बेटी को झांसा देकर किया रेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 13 May 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने पिता के एक्सीडेंट की झूठी जानकारी देकर 14 साल की लड़की से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना बिलासपुर शहर के सेंवार गांव में रविवार को घटी। फरार आरोपी राजेश टंडन को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
20 साल के राजेश ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया।
पहले वह लड़की के घर पहुंचा और पिता को शादी में ले जाने का बहाना बनाकर साथ ले गया। शराब में नशे में धुत करने के बाद राजेश ने उन्हें खेतों में छोड़ दिया।
रात को 12 बजे वह किशोरी के घर पहुंचा और कहा कि पिता का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत साथ चलना पड़ेगा।
लड़की पिता की एक्सीडेंट की बात सुनकर आरोपी के साथ चली गई।
आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर सुनसान इलाके में ले गया और वहां पीड़िता से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। जब देर रात पीड़िता घर पहुंची तो परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी हुई।
सोमवार सुबह पीड़िता के परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत लिखवाई।