फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Morning News: CM Sai to launch 'Seva Jyoti Yatra'; Sukhdev Bhagat visits Bastar today

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज: सीएम साय करेंगे सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत, सुखदेव भगत का बस्तर प्रवास आज, पढ़ें

Wed, 07 Oct 2026 11:21 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 11:21 AM IST
सार


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज सात अक्टूबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा, रायपुर के कृषि मंडपम में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। भाजपा आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Morning News: CM Sai to launch 'Seva Jyoti Yatra'; Sukhdev Bhagat visits Bastar today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज सात अक्टूबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा, रायपुर के कृषि मंडपम में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। भाजपा आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में रायपुर कृषि मंडपम में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के तहत सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ का भ्रमण होगा। वहीं एलईडी मंचों से पीएम मोदी का लाइव संबोधन को सभी कार्यकर्ता सुनेंगे।
विज्ञापन



सुखदेव भगत का बस्तर दौरा आज 
कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। आज वह बस्तर दौरे पर रहेंगे। वहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। तीन दिनों तक बस्तर के अलग-अलग भागों का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर में दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे वोट बचाओ देश बचाओ मार्च में शामिल होंगे। दोपहर करीब 3 बजे कांकेर से जगदलपुर जाएंगे। यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन



रायपुर में रोजगार मेला आज से
नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। 7-8 अक्टूबर को रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसे मेले में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं और हुनर वाले युवा इस मेले में भाग लेकर जॉब पा सकते हैं। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से यह मेला रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जाते-जाते मानसून प्रदेश को फिर तरबतर करेगा। अगले तीन दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0।9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।



ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टल गया है। वे दो दिवसीय दौरे पर आज रायपुर आने वाले थे। निर्वाचन आयोग ने अपरिहार्य कारणों से सीईसी और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा टाल दिया है। राज्य सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया था और प्रोटोकोल भी जारी किया था, लेकिन दौरे से ठीक एक दिन पहले दौरा उनका टल गया है। आशंका जताई जा रही है कि कई जगहों पर उनके विरोध के चलते यह कार्यक्रम टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed